
Daemons of the Shadow RealmDaemons of the Shadow Realm
- 2026
- 13 एपिसोड
- A
- ऐनिमे
एपिसोड
- 24 मिनट
1. आसा और युरू
पहाड़ों पर रहने वाला नौजवान शिकारी, युरु अपनी जुड़वां बहन आसा और अन्य गांववालों के साथ एक साधारण ज़िंदगी बिता रहा है. तभी अचानक एक 'ड्रैगन की दहाड़' उनकी शांति भंग कर देती है.
- 24 मिनट
2. राइट और लेफ़्ट
डेरा के मार्गदर्शन में, उलझा हुआ युरू, डिवाइन गार्जियंस - राइट और लेफ़्ट को जगा देता है और उनके साथ एक समझौता करता है. इसके बाद, वह अपने हमलावरों पर निशाना साधता है.
- 24 मिनट
3. डेरा और हाना
युरु को पता चलता है कि हमलावर उसके पीछे हैं, तो वह घबराकर डेरा के साथ गांव से भाग निकलता है और हाना से जा मिलता है, जो उसकी तरह एक डीमन रिटेनर है.
- 24 मिनट
4. जिन और युरू
युरु अपना लक्ष्य राइट और लेफ़्ट को बताता है: आसा को खोजना और उसकी मदद से अपने माता-पिता तक पहुंचना. उसके खून की गंध का पीछा करते हुए वे तलाश शुरू करते हैं.
- 24 मिनट
5. खरगोश और कछुआ
युरु की मांग का जवाब देते हुए, जिन उसे गोदाम से कागेमोरी हवेली आने का न्योता देता है. वहीं, ताकतवर दैत्यों से घिरे होने की वजह से युरु न्योता स्वीकार कर लेता है.
- 24 मिनट
6. कागेमोरी कबीला और रहस्यमय हमलावर
युरु और आसा पर मनहूस साए मंडराने लगते हैं. अचानक हुए विस्फोट और अनजान शैतानों की वजह से, युरु और कागेमोरी परिवार एकजुट होकर मुकाबला करने पर मजबूर हो जाते हैं.
- 24 मिनट
7. आसा और अतीत
युरू जब आसा की पट्टी बंधी दाईं आंख के बारे में पूछता है, तब वह झूठ बोलने से बचती है. अपने अतीत के बारे में खुलकर बताते हुए कहती है कि एक बार हत्यारों ने उसकी जान ले ली थी.
- 24 मिनट
8. शक और यकीन
आसा अपनी ताकत के पीछे का डरावना सच बताती है, और युरू को पता चलता है कि मरने पर उसे भी अपनी ताकत मिलेगी. इसे ध्यान में रखकर वह एक बड़ा फ़ैसला सुनाता है.
- 24 मिनट
9. गले लगाना और फुसफुसाना
आसा एक राज़ बताती है, जिससे युरू के साथ उसका रिश्ता और मज़बूत हो जाता है. डेरा सैर-सपाटे से उसका मन बहलाता है, जबकि हवेली में घुसे घुसपैठियों से पूछताछ की जाती है.
- 24 मिनट
10. लंबी बांह और लंबी टांग
एक अजनबी के पी छा करने पर युरू और डेरा पनाह लेते हैं, लेकिन वहां उनका सामना तेनागा-अशिनागा से होता है, जिन्हें सदियों पहले कैद किया गया था और अब किसी अनजान शख्स ने आज़ाद कर दिया है.










