
रूस्टर फ़ाइटररूस्टर फ़ाइटर
- 2026
- 12 एपिसोड
- A
- ऐनिमे
एपिसोड
- 23 मिनट
1. A Rooster Among Cranes
एक नए शहर में, भटकते हुए मुर्गे केइजी की एक बूढ़े आदमी से दोस्ती हो जाती है और वह याद करता है कि कैसे उसने अपनी बहन को दानव के हाथों खो दिया, तभी एक और दानव हमला करता है.
- 24 मिनट
2. The Caged Bird
केइजी, पियोको के मास्टर को दानव बनने से बचा लेता है. उस पर फ़िदा होकर, वह छोटी चूज़ी अपने हीरो के पीछे-पीछे चल पड़ती है — पर एक भयानक नई लड़ाई भारी पड़ती है.
- 24 मिनट
3. The Parable of the Three Birds
केइजी का पुराना प्यार, एलिज़ाबेथ उसे मुकाबले की चुनौती देती है. वह उसकी बहन की किस्मत के लिए ज़िम्मेदार दानव से जुड़ी अहम जानकारी देती है. क्या सारा अब भी ज़िंदा है?
- 24 मिनट
4. Homing In on Desire
केइजी व उसकी टोली को एक गांव मिलता है, जहां दानवों ने वयस्कों को अपने प्रभाव में लेकर बच्चों को बंदी बना लिया है. बचाव अभियान के दौरान उन्हें एक गहरे राज़ का पता चलता है.
- 24 मिनट
5. The Motley Flock Scatters
अपनी टीम के साथ बहस होने के बाद केइजी अकेला रह जाता है, लेकिन फिर उसे एक अनोखा साथी मिलता है. दूसरी ओर, एक जानलेवा तूफ़ान पियोको और एलिज़ाबेथ के लिए खतरा बन जाता है.
- 24 मिनट
6. Built Like a Brick Coop
भारी बारिश से एक बांध के टूटने का खतरा पैदा हो गया है. केइजी और एलिज़ाबेथ वहां पहुंचकर देखते हैं कि एक विशालकाय मोरियो दीवार को थामे हुए है — लेकिन क्या शहर बच पाएगा?
- 24 मिनट
7. Crowing Over a Feather
एक कबूतर ने केइजी को ग्रुप डे ट के लिए बुलाया है. सभी मुर्गों की शान की खातिर वह जाने के लिए तैयार हो जाता है! वहीं, पियोको अपनी कमज़ोरी से उबरने की कोशिश करती है.
- 24 मिनट
8. Not All Feathers Hold a गाना
एक मुर्गा केइजी का भाई होने का दावा करता है व उससे उनके पिता को दानवों से बचाने की विनती करता है. केइजी मना करता है, पर फिर पता चलता है कि मोरियो भी उनके नियंत्रण में है.
- 24 मिनट
9. Gone to the Birds
केइजी अपनी टीम के साथ अपने पिता व मोरियो को बचाने के लिए दुश्मन के ठिकाने की ओर बढ़ता है, जहां दानवों के साथ भयानक संघर्ष होता है और अचानक कुछ नए दुश्मन सामने आते हैं.
- 24 मिनट
10. To Back a Bird Into a Corner
आखिरकार शैतान युजी के खिलाफ़ लड़ाई शुरू हो जाती है. कमज़ोर पड़ते हुए, केइजी एक आखिरी दांव खेलता है - ठीक उसी समय जब एक और शैतान हिकारी हरकत में आता है.










