

द स्कैंडलद स्कैंडल
- 2026
- लिमिटेड सीरीज़
- A
- रोमांस
Trailers
Episodes
- 53m
1. एपिसोड 1
लॉर्ड यू जब वारिस के लिए एक दूसरी स्त्री को रखते हैं, तो लेडी चो अपनी बेचैनी छिपाती हैं. बाद में, वह एक आइडिया को लेकर अपने कज़िन चो वोन को लिखती हैं.
- 53m
2. एपिसोड 2
लेडी चो और मशहूर आशिक़मिज़ाज चो वोन एक जोखिम भरा खेल शुरू करते हैं. उनका निशाना एक नेक और सिद्धांतवादी महिला है, जिसे झुकाना शायद इतना आसान न हो.
- 49m
3. एपिसोड 3
चो वोन सीधे हुई-योन के पास जाता है, उसके दुख को कुरेदते हुए उसके विश्वास की परीक्षा लेता है. फिर वह एक ऐसी चाल चलकर लेडी चो को उकसाता है, जिससे बाज़ी उसके हाथ आ सकती है.
- 48m
4. एपिसोड 4
लेडी चो के लिए अपनी तड़प छिपाने के लिए चो वोन कभी तवायफ़ के साथ रात गुज़ारता है, मगर उसका खालीपन नहीं भरा. हुई-योन का पीछा करते हुए अब उसका मुखौटा उतरने लगता है.
- 1h 4m
5. एपिसोड 5
लेडी चो, सो-ओक के किसी और के लिए छिपे प्यार को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करती हैं. वहीं, हुई-योन के करीब आते-आते चो वोन अपनी उलझी भावनाओं से घिर जाता है.
- 55m
6. एपिसोड 6
लेडी छो, छो वॉन को चेतावनी देती है कि इस शर्त से उसकी इज़्ज़त और परिवार के नाम पर दाग लगेगा, लेकिन उनके अहसास परवान चढ़ने लगते हैं, तो वह इस खतरनाक खेल को पूरा करने की ठान लेता है.
- 1h
7. एपिसोड 7
चो वोन और हुई-योन लोगों की नज़रों से दूर कुछ सुकून भरे पल साथ बिताते हुए और करीब आते हैं — लेकिन एक शाही आदेश उनके इस सुकून को खतरे में डाल देता है.
- 1h 20m
8. एपिसोड 8
जैसे-जैसे योजना काबू से बाहर होने लगती है, लेडी चो को चो वोन और हुई-योन का सामना करना पड़ता है. अपनी योजना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए वह आखिर कितनी दूर जाएगी?








