

A-List to Playlist: पर्दे से लेकर माइक तकA-List to Playlist: पर्दे से लेकर माइक तक
- 2024
- 8 एपिसोड
- U/A 13+
- रियालिटी टीवी
ट्रेलर
एपिसोड
- 47 मिनट
1. वह समय जब मैं एक नौसिखिया था
जंग-सॉक को एक नए गायक के रूप में लॉन्च करने के लिए एक छोटी-सी एजेंसी की शुरुआत होती है. उनकी क्षमता देखने के लिए एक सरप्राइज़ सेशन रखा जाता है- पर जज बेहद सख्त हैं!
- 33 मिनट
2. तुम सबसे बेहतरीन हो, आईयू!
एक खराब शुरुआत के बाद, जंग-सॉक अपनी पुरानी दोस्त और म्यूज़िक सेंसेशन आईयू को अपने स्टूडियो में बुलाते हैं ताकि इस बारे पर उनकी सही राय ले सकें कि क्या वे असल में गायक बन सकते हैं?
- 32 मिनट
3. डायनामिक तिकड़ी
आईयू जब जंग-सॉक को रैप करने की सलाह देती हैं, वे झिझकते हैं. वे कर पाएंगे या नहीं इस शक में, उनकी टीम डायनेमिकडुओ से मदद लेती है. बाद में, उनका सीक्रेट YouTube चैनल सफल हो जाता है.
- 39 मिनट
4. मशहूर बैंड
जंग-सॉक के गाने सुनने के लिए आयोजित एक पार्टी में "The 99s" उनके स्टूडियो आते हैं. उनके फ़ीडबैक से निराश होकर वे वहां से निकल जाते हैं. क्या वास्तव में यह इतना बुरा हो सकता है?
- 41 मिनट
5. म्यूज़िक के भगवानों के साथ
50 दिन बाकी रहने पर, जंग-सॉक मदद की गुहार लगाते हैं. संगीत के देवताओं की उन पर कृपा होती है: उनके काम को निखारने के लिए उनकी बीवी गमी के साथ पार्क ह्यो-शिन और किम ई-ना आगे आते हैं.
- 53 मिनट
6. नौसिखिया निर्देशक जंग क्यंग-हो
जंग-सॉक को अपनी किस्मत पर यकीन नहीं होता कि उनके म्यूज़िक वीडियो के समर्थन में कांग ह्यो-जिन के नेतृत्व और जंग क्यंग-हो के निर्देशन में सितारों भरा उनका नेटवर्क एकजुट हो जाता है.
- 31 मिनट
7. ऑपरेशन: शोकेस
जंग-सॉक का स्टेज डेब्यू करीब है, पर उन्हें इतनी घबराहट होती है कि वे रैप नहीं कर पाते हैं. अब डायनेमिकडुओ को उन्हें हिप-हॉप शैली में ट्रेन करना होगा.
- 1 घंटा 21 मिनट
8. द डेब्यू
अपने कंधे पर गिटार लटकाए हुए, एक गायक के रूप में चो जंग-सॉक स्टेज पर अपनी पहली परफ़ॉर्मेंस देने के लिए तैयार हैं. क्या वे दर्शकों का दिल जीत पाएंगे?








