साइन इन करें

फ़ॉरगेट यू नॉट

फ़ॉरगेट यू नॉट

फ़ॉरगेट यू नॉट

  • 2025
  • 8 एपिसोड
  • ⁨U/A 13+⁩
  • ड्रामा
अपने बूढ़े पिता की देखभाल के साथ काम और रिश्तों के बीच संतुलन बनाती हुई एक महत्वाकांक्षी स्टैंड-अप कॉमेडियन, अपने संघर्ष को ऐसी कॉमेडी के रूप में पेश करती है जो दिल को छू जाती है.
कलाकार: शे यिंग-शुआन, चिन हैन और वॉलेस हुओ

ट्रेलर

एपिसोड

  • 41 मिनट

    1. वक्त बड़ा कातिल है

    काम और अपने पिता के कारनामों से तंग आकर, ले-ले अपनी परेशानियों को स्टैंड-अप कॉमेडी का रूप दे देती है - पर एक दिन अचानक एक बीमारी का पता चलता है, जिसके बाद हालात बदल जाते हैं.

  • 42 मिनट

    2. सबसे मुश्किल है अपने साथ रहना

    कुआंग-ची की लापरवाही के कारण ले-ले सोचती है कि काश वह दूसरे पिताओं जैसा होता. पर जब ले-ले अपने काम पर मुश्किलों में फंस जाती है, तब पिता का साथ उसके लिए बेहद कीमती साबित होता है.

  • 51 मिनट

    3. हम दूर कब हो गए?

    चांग काई के साथ अपने ज़बरदस्त रोमांस को याद करती हुई ले-ले, इस बारे में भी बात करती है कि अपनी सबसे अच्छी सहेलियों और पिता के साथ उसके संबंध कैसे रहे.

  • 52 मिनट

    4. रीज़र्व्ड सीट

    ले-ले को अपनी मां के गायब होने से जुड़ा एक रहस्य पता चलता है जिससे उसका दिल टूट जाता है. फिर, वह उन अंतिम पलों को याद करती है जो मां के जाने से ठीक पहले उन्होंने एक साथ बिताए थे.

  • 50 मिनट

    5. कोई और विकल्प नहीं

    साइकिल चलाने वाले अपने पुराने साथी को खोने के बाद, कुआंग-ची को अहसास होता है कि जीवन कितना क्षणभंगुर है. अपने पिता की जांच के बाद ले-ले को एक मुश्किल फ़ैसला लेना पड़ता है.

  • 44 मिनट

    6. बेसुधी

    अस्पताल में ले-ले यह पता लगाने की कोशिश करती है कि उसके पिता के व्यवहार में अचानक बदलाव क्यों आ गया है. बाद में, चांग काई उससे एक ऐसा सवाल पूछता है जिसकी उम्मीद न थी.

  • 1 घंटा

    7. यह बारिश रुकने का नाम ही नहीं लेती

    ले-ले, कुआंग-ची के साथ ज़्यादा से ज़्यादा समय बिताने लगती है. ज़िम्मेदारियों का बोझ बढ़ने के साथ ही स्टोर पर उसका काम और कॉमेडी करियर भी प्रभावित होने लगते हैं.

  • 53 मिनट

    8. तुम भूल भी जाओ, तो हम तुम्हारे लिए याद रखेंगे

    ले-ले देखभाल करते-करते थककर कुआंग-ची के सामने टूट जाती है. पर कुआंग-ची के प्यार और उसके दोस्तों के साथ से उसे दोबारा संभलने में मदद मिलती है.

और जानकारी

ऑफ़लाइन देखें

डाउनलोड के लिए उपलब्ध

शैलियां

टीवी ड्रामा, ताइवानी, टीवी कॉमेडी और चीनी भाषा में टीवी शो

यह शो है ...

सेंटीमेंटल, विटी, ड्रामेडी, लोकप्रिय साउंडट्रैक, अधेड़ उम्र का संकट, ताइवानी, विचित्र, पारिवारिक रिश्ता और टीवी

ऑडियो

अंग्रेज़ी, मैंडरिन (ग्वोयू) - ऑडियो जानकारी और मैंडरिन (ग्वोयू) [ओरिजिनल]

सबटाइटल

अंग्रेज़ी

कलाकार

शे यिंग-शुआन, चिन हैन, वॉलेस हुओ, एस्टर लीयू, ट्रेसी चाउ और चेन यी-वेन

आपको यह भी पसंद आएंगे

आपकी ज़रूरतों के मुताबिक प्लान

अपने अगले पसंदीदा शो और फ़िल्मों के साथ ही हर हफ़्ते के नए रिलीज़ खोजें

Netflix के बारे में ज़्यादा जानकारी