साइन इन करें

डियर होंगरांग

डियर होंगरांग

डियर होंगरांग

  • 2025
  • 11 एपिसोड
  • ⁨U/A 16+⁩
  • ड्रामा
सालों बाद एक लापता वारिस घर आता है जिसकी याददाश्त खो गई है. परिवार खुश है, पर उन्हें शक भी है. वह सच में होंगरांग है या कोई अजनबी, जो उनके दिल और रिश्तों से खिलवाड़ करने आया है?
कलाकार: ली जे-वूक, चो बो-आह और यंग ग-रम
क्रिएटर: किम हाँग-सन और किम जिन-आ

ट्रेलर

एपिसोड

  • 1 घंटा 7 मिनट

    1. रंगीला होंग, चमकता रांग - मेरा भाई होंगरांग

    शिम होंगरांग के अचानक गायब होने के बारह साल बाद, एक आदमी उसके रूप में सामने आता है. वह सभी जांचों में खरा उतरता है, फिर भी शिम जे-यी को उस पर यकीन नहीं हो रहा है.

  • 1 घंटा 7 मिनट

    2. जिसने हमारी दुनिया लूट ली

    जे-यी और होंगरांग अलग-अलग एक ऐसे भूत को ढूंढ रहे हैं, जो बच्चों को उठाकर ले जाता है. उनकी खोज के दौरान, जे-यी खतरे में पड़ जाती है — मगर होंगरांग उसे बचाने आ जाता है.

  • 59 मिनट

    3. कमाल का बहुरूपिया

    होंगरांग की अच्छाई को देखने के बाद, जे-यी अपने शक को झुठलाने के बारे में सोचने लगती है. होंगरांग के जन्मदिन पर शिम मु-जिन उसकी सच्चाई सबके सामने लाने की योजना बनाता है.

  • 1 घंटा 4 मिनट

    4. तेरा गम, मेरा गम

    मिन-योन की योजना का पता चलने पर, शिम योल-गुक उसे बिगाड़ने की साज़िश करता है. होंगरांग को एक ऐसा मुश्किल काम सौंपा गया है, जिसे करना उसकी अंतरात्मा को गवारा नहीं है.

  • 1 घंटा 3 मिनट

    5. इश्क छुपता नहीं

    होंगरांग के अतीत के बारे में और जानने पर, जे-यी का दिल नरम पड़ने लगता है. बाद में, होंगरांग व मु-जिन को शक है कि लेडी मिन, जे-यी की शादी करके उसे भेजना चाहती है.

  • 56 मिनट

    6. खाली मु, खत्म जिन - भाई मु-जिन

    जे-यी की शादी को रोकने की योजना नाकाम होने पर, वह खुद को एक खतरनाक बंधन में बंधा हुआ पाती है. योल-गुक और योन-उई के बीच टकराव चरम पर पहुंच जाता है.

  • 58 मिनट

    7. लहरों का तूफ़ान

    मु-जिन की किस्मत अधर में लटक रही है, ऐसे में, जे-यी उसे बचाने की पूरी कोशिश में है. आगे चलकर, एक मरे हुए बच्चे के वापस आने की खबर फैलने पर होंगरांग चौकन्ना हो जाता है.

  • 50 मिनट

    8. अधूरा जे, जुदा होता यी - मेरा नाम है जे-यी

    होंगरांग के लिए मन में प्यार होने के बावजूद जे-यी, मु-जिन के साथ जाने का फ़ैसला करती है. योल-गुक को अपने खिलाफ़ साज़िश का पता चलता है और वह बात को संभालने की कोशिश करता है.

  • 57 मिनट

    9. बलि का बकरा

    कई लोग होंगरांग और जे-यी की खोज में जुटे हैं, जिससे उन पर गंभीर खतरा बना हुआ है. छिपकर साथ में खतरों और चुनौतियों का सामना करते हुए उनके बीच की भावनाएं गहराती जा रही हैं.

  • 1 घंटा 1 मिनट

    10. खट्टी-मीठी विदाई

    होंगरांग के पकड़े जाने पर, योल-गुक अपने नाम पर संघ को दोबारा स्थापित करने की कोशिश करता है. पर युवराज हानप्योंग बिना समय गवाएं अपनी बड़ी योजना को पूरा करने में जुट जाता है.

और जानकारी

ऑफ़लाइन देखें

डाउनलोड के लिए उपलब्ध

शैलियां

रोमांटिक टीवी ड्रामा, टीवी ड्रामा, कोरियन, टीवी मिस्ट्री और ऐतिहासिक रचनाएं

यह शो है ...

खट्टा-मीठा, रोमांटिक, मिस्ट्री, प्यार और पागलपन, कोरियन, वेब नॉवेल पर आधारित, कीपिंग सीक्रेट्स, ऐतिहासिक नमूने, ड्रामा और टीवी

डियर होंगरांग के बारे में

Tudum.com के ज़रिए पर्दे के पीछे के किस्सों के साथ ही और बातें जानें

ऑडियो

अंग्रेज़ी, हिंदी - ऑडियो जानकारी, हिंदी, कोरियाई - ऑडियो जानकारी, कोरियाई [ओरिजिनल], तमिल और तेलुगू

सबटाइटल

अंग्रेज़ी और कोरियाई

कलाकार

ली जे-वूक, चो बो-आह, यंग ग-रम, उम जी-वॉन, पार्क ब्यूंग-उन और किम जे-उक

आपको यह भी पसंद आएंगे

आपकी ज़रूरतों के मुताबिक प्लान

अपने अगले पसंदीदा शो और फ़िल्मों के साथ ही हर हफ़्ते के नए रिलीज़ खोजें

Netflix के बारे में ज़्यादा जानकारी