साइन इन करें

आधे-अधूरे

आधे-अधूरे

आधे-अधूरे

  • 2022
  • 10 एपिसोड
  • ⁨A⁩
  • साय-फ़ाय
ऐबी, टिल्डा और हुआन पर ऐसा प्रयोग किया गया है जिसने उन पर खौफ़नाक असर छोड़ा है. इसके लिए जिम्मेदार वैज्ञानिक - और इलाज - ढूंढने के लिए तीनों एक साथ मिलकर काम करते हैं.
कलाकार: इटालिया रिची, मॉर्गन टेलर कैंपबेल और रियाना जगपाल
क्रिएटर: शेली एरिक्सन और डेनिस हीटन

ट्रेलर

एपिसोड

  • 43 मिनट

    1. सार्कोव के बच्चे

    तीन लोगों पर एक बड़ा प्रयोग किया जाता है, जिसके बाद उन्हें कुछ अजीब से लक्षण महसूस होने लगते हैं और वे जेनेटिक स्पेशलिस्ट, डॉ. ऐलेक्स सार्कोव की मदद लेते हैं.

  • 43 मिनट

    2. मौत के मुंह से निकला डग

    अपनी नई शक्तियों के नतीजों से निपटते हुए, सार्कोव को ढूंढने की उम्मीद में, इंपर्फ़ेक्ट्स वेलनेस प्रोग्राम के एक और प्रतिभागी की तलाश करते हैं.

  • 42 मिनट

    3. पोर्टलैंड वेयरहाउस हत्याकांड

    सार्कोव को खोजते हुए हुआन, ऐबी और टिल्डा एक बेहद पेचीदा मुश्किल में फंस जाते हैं. एक रहस्यमयी महिला उन लोगों तक पहुंचने लगती है जो उसके निशाने पर हैं.

  • 45 मिनट

    4. हममें से कोई एक

    हुआन फिर से अपने परिवार से मिलता है. ऐबी और टिल्डा एक और शख्स से मिलती हैं जिस पर प्रयोग किया गया है और उसकी अपनी ही शक्तियां हैं. जांचकर्ता इंपर्फ़ेक्ट्स की तलाश शुरू करते हैं.

  • 40 मिनट

    5. ज़ोई को खत्म करना होगा

    सार्कोव के घर पर, टिल्डा और हुआन को एक चौंकाने वाली बात पता चलती है. ऐबी और हैना को चिंता है कि फ़िंच, डॉ. बर्क के लिए खतरा पैदा कर सकती है.

  • 39 मिनट

    6. कहीं तुम शैतान ना बन जाओ

    बर्क और सार्कोव एक इलाज पर काम करना शुरू करते हैं, जिसके लिए बर्क पर ही प्रयोग किया जाता है. जब सरकारी एजेंट उन्हें ढूंढ लेते हैं, तो पूरा ग्रुप एकजुट होकर बचाव करता है.

  • 43 मिनट

    7. सबका इलाज

    एक म्यूटंट हमला करता है तो ऐबी, हुआन और टिल्डा उस हमले की जांच करते हैं. सार्कोव एक इलाज ढूंढने के करीब है, जबकि बर्क को एक नई कामयाबी मिलती है.

  • 39 मिनट

    8. जाना-पहचाना खतरा

    अपना इलाज सब तक पहुंचाने के लिए, सार्कोव को नैनोबॉट्स की ज़रूरत है और वह टीम को एक मिशन पर इडाहो भेजता है. डॉ. क्रेन से एक कदम आगे रहने के लिए, बर्क और फ़िंच एकजुट हो जाती हैं.

  • 44 मिनट

    9. शैतानों का हमला

    घर से बुरी खबर मिलने पर, ऐबी इलाज को दोहराने की कोशिश करती है. हुआन एक पार्टी में जाता है. टिल्डा, सार्कोव को चेतावनी देने की कोशिश करती है कि नैनोबॉट्स के इस्तेमाल में जोखिम है.

  • 45 मिनट

    10. शैतानों का खात्मा

    सार्कोव ने हुआन के लिए बड़ी योजनाएं बनाई हैं. ऐबी और टिल्डा एक अप्रत्याशित साथी के साथ मिलकर सार्कोव के पीछे जाती हैं. नए खुलासे ग्रुप के सामने नई चुनौतियां लेकर आते हैं.

और जानकारी

ऑफ़लाइन देखें

डाउनलोड के लिए उपलब्ध

शैलियां

कैनेडियन, साय-फ़ाय शो और टीवी ऐक्शन और अड्वेंचर

यह शो है ...

रोमांचक, अड्वेंचर, संगीत कलाकार, और वह भेड़िया बन गया, कैनेडियन, साय-फ़ाय और टीवी

ऑडियो

अंग्रेज़ी - ऑडियो जानकारी, अंग्रेज़ी [ओरिजिनल] और हिंदी

सबटाइटल

अंग्रेज़ी

कलाकार

इटालिया रिची, मॉर्गन टेलर कैंपबेल, रियाना जगपाल, इनाकी गोडोय, रिस निकल्सन, कायरा ज़ागोरस्की, सेलिना मार्टिन और जेडिडा गुडएकर

आपको यह भी पसंद आएंगे

आपकी ज़रूरतों के मुताबिक प्लान

अपने अगले पसंदीदा शो और फ़िल्मों के साथ ही हर हफ़्ते के नए रिलीज़ खोजें

Netflix के बारे में ज़्यादा जानकारी