साइन इन करें

द फ़ेम गेम

द फ़ेम गेम

द फ़ेम गेम

  • 2022
  • 8 एपिसोड
  • ⁨U/A 16+⁩
  • ड्रामा
जब भारत की सबसे मशहूर अभिनेत्री गुम हो जाती है, तो उसकी खोज के दौरान उसकी ज़िंदगी और परिवार की खूबसूरत दिखने वाली बाहरी परतें उखड़ने लगती हैं, और दर्दनाक सच सामने आते हैं.
कलाकार: माधुरी दीक्षित, संजय कपूर और मानव कौल
क्रिएटर: श्री राव

ट्रेलर

एपिसोड

  • 46 मिनट

    1. एपिसोड 1

    अनामिका के अचानक गायब हो जाने पर छानबीन शुरू हो जाती है. पिछले कुछ हफ़्तों की झलकियों में उसकी तनावपूर्ण शादीशुदा ज़िंदगी और घर में एक चिंताजनक घटना होने का पता चलता है.

  • 46 मिनट

    2. एपिसोड 2

    लोग अनामिका के लिए चिंतित हैं. अवि को निखिल पर शक है, तो उधर शोभा को मनीष पर भरोसा नहीं. अमारा को याद आता है कि उसके एक्टिंग करने की बात से अनामिका कितनी परेशान होती थी.

  • 44 मिनट

    3. एपिसोड 3

    शोभा, निखिल के फ़िल्म फ़ायनेंसर से पूछताछ करती है. फ़्लैशबैक में, अनामिका की दौलत और मनीष की बीमारी का सच पता चलता है. अनामिका जानना चाहती है कि अवि क्या छिपा रहा है.

  • 46 मिनट

    4. एपिसोड 4

    पिछले हफ़्तों की कहानी से अनामिका के बढ़ते बागी तेवर का पता चलता है. साथ ही एक ऐसी बहस का भी जिसमें अवि घबरा जाता है. वर्तमान में बिली, अनामिका को अलग से ढूंढने निकलता है.

  • 43 मिनट

    5. एपिसोड 5

    शोभा को एक चौंकाने वाली बात पता चलती है जिससे परिवार में और भी बहस शुरू हो जाती है. अतीत में, अमारा दबाव आने पर उसे सह नहीं पाती है और अनामिका खतरे से निपटती है.

  • 44 मिनट

    6. एपिसोड 6

    मनीष के फ़ार्महाउस पर जाने से अनामिका को सोचने में मदद मिलती है. वर्तमान में, एक मर्डर की खबर से अनामिका और मनीष की एक फ़िल्म के म्यूज़िक लॉन्च में तनाव फैल जाता है.

  • 54 मिनट

    7. एपिसोड 7

    एक चौंकाने वाले सुराग की जगह पर पहुंचने के लिए पुलिस टीम दौड़ पड़ती है. शोभा, अवि से ज़ोर देकर पूछती है कि वह क्या जानता है — और वह दबाव में आकर परिवार के राज़ खोल देता है.

  • 50 मिनट

    8. एपिसोड 8

    एक दुखद घटनाक्रम से जनता का रोष फूट पड़ता है. शोभा का दिल कहता है कि शायद उसे पता है कि अनामिका कहां है. और भी हैं ऐसे जिन्हें काफ़ी कुछ पता है, बस चेहरे पर नहीं आने देते.

और जानकारी

ऑफ़लाइन देखें

डाउनलोड के लिए उपलब्ध

शैलियां

टीवी ड्रामा, टीवी मिस्ट्री और हिंदी-भाषा वाले टीवी शो

यह शो है ...

सीरियल जैसे, डार्क, मिस्ट्री, हस्तियां, इंडियन, फ़िल्मफ़ेयर अवॉर्ड नॉमिनी, इमोशनल, बिखरे परिवार, ड्रामा और टीवी

ऑडियो

अंग्रेज़ी, हिंदी - ऑडियो जानकारी, हिंदी [ओरिजिनल], मलयालम, तमिल और तेलुगू

सबटाइटल

अंग्रेज़ी और हिंदी

कलाकार

माधुरी दीक्षित, संजय कपूर, मानव कौल, राजश्री देशपांडे, मुस्कान जाफ़री, लक्षवीर सिंह सरन, गगन अरोड़ा, सुहासनी मुले और शुभांगी लाटकर

आपको यह भी पसंद आएंगे

आपकी ज़रूरतों के मुताबिक प्लान

अपने अगले पसंदीदा शो और फ़िल्मों के साथ ही हर हफ़्ते के नए रिलीज़ खोजें

Netflix के बारे में ज़्यादा जानकारी