
मोलांगमोलांग
- 2019
- 3 सीज़न
- U
- बच्चों के लिए
एपिसोड
- 3 मिनट 30 सेकंड
1. The Side-Car
इनाम जीतने के लिए, एक दोस्त पज़ल का आखिरी टुकड़ा ढूंढ रहा है. मोलांग और पियु पियु को वह टुकड़ा मिल जाता है! लेकिन अब उन्हें अपना दोस्त नहीं मिल रहा है.
- 3 मिनट 30 सेकंड
2. The Present
मोलांग और पियु पियु, दूर रहने वाले एक दोस्त को जन्मदिन का तोहफ़ा भेजना चाहते हैं. लेकिन, मेल-मैन तो पहले ही जा चुका है. अब वे इसे कैसे पहुंचाएंगे?
- 3 मिनट 30 सेकंड
3. Chickenpox
बेचारे छोटे से चूज़े पियु पियु को चेचक हो जाता है. डॉक्टर ने मोलांग को उससे दूर रहने के लिए कहा है, लेकिन मोलांग तो पियु पियु की देखभाल करना चाहता है.
- 3 मिनट 30 सेकंड
4. The Competition
शहर में तरबूज़ प्रतियोगिता चल रही है! पियु पियु का तरबूज वाकई सबसे बड़ा है, लेकिन मोलांग और पियु पियु इसे ईवेंट में कैसे ले जाएंगे?
- 3 मिनट 30 सेकंड
5. MC Molang
मोलांग और पियु पियु को एक पुराना रिकॉर्ड और संगीत बनाने का एक मज़ेदार तरीका मिलता है. इससे भी अच्छी बात यह है कि संगीत उनके पड़ोसी की एक अनोखे तरीके से मदद करता है!
- 3 मिनट 30 सेकंड
6. The Aquarium
मोलांग और पियु पियु को एक खूबसूरत एक्वेरियम मिलता है, लेकिन कोई भी उसे देखने नहीं जाता है. वे कुछ ऐसा करने का फ़ैसला करते हैं जिससे बहुत सारे लोग एक्वेरियम को देखने आएं.
- 3 मिनट 30 सेकंड
7. The Highland Games
मोलांग और पियु पियु स्कॉटलैंड के एक महल के पास पिकनिक मना रहे हैं, जहां कैबर टॉस का मुकाबला चल र हा है! वे एक टीम में शामिल होते हैं और उन्हें अपनी ताकत का अंदाज़ा होता है.
- 3 मिनट 30 सेकंड
8. Ting Tong
मोलांग और पियु पियु चिड़ियाघर घूमने जाते हैं और कई नए जानवरों से मिलते हैं. पियु पियु अकेले रहने वाले एक गोरिल्ला से दोस्ती करता है, तो वह उनके पीछे-पीछे आने का फ़ैसला कर लेता है!
- 3 मिनट 30 सेकंड
9. The Sled
मोलांग और पियु पियु एक स्लेडिंग अड्वेंचर पर जाते हैं! वे एक नया दोस्त बनाते हैं जो अंदर रहना पसंद करता है, इसलिए वे उसे दिखाते हैं कि बर्फ़ में कैसे मस्ती की जाती है.
- 3 मिनट 30 सेकंड
10. The Piano
एक शानदार कॉन्सर्ट के बाद, मोलांग गलती से पियानो तोड़ देता है! मोलांग और पियु पियु एक नया पियानो तो ढूंढ लेते हैं, लेकिन वे इसे कॉन्सर्ट में कैसे ले जाएंगे?










