

Wu AssassinsWu Assassins
- 2019
- 10 एपिसोड
- A
- ऐक्शन
ट्रेलर
एपिसोड
- 44 मिनट
1. नशीला तरबूज़
रेस्टोरेंट में ऑर्डर देने में हुई गड़बड़ी से, काई, 'ट्राएड' सदस्यों के निशाने पर आ जाता है जिन्हें काई के परिवार के बारे में नहीं पता है और न ही यह कि काई 'वू असेसिन' है.
- 41 मिनट
2. भटकी हुई जवानी
जब काई वू असेसिन की ट्रेनिंग शुरू करता है, तब कुछ चिंताओं की वजह से उसे लु ज़िन से मदद मांगनी पड़ती है. जेनी अपने सख्त मिज़ाज माता-पिता के आने की तैयारी में लगी है.
- 46 मिनट
3. आग का खेल
काई, सीजी को भविष्यवाणी वाले सपने के बारे में बताता है. वहीं अंकल सिक्स ने वू असेसिन को ढूंढने के लिए, चाइनाटाउन में अपनी सरगर्मियां तेज़ कर दी हैं.
- 42 मिनट
4. एक ज़हरीला सांप
काई और अंकल सिक्स का सामना होने पर घमासान युद्ध होता है. जेनी और टॉमी अपने माता-पिता को ठीक किया गया रेस्टोरेंट दिखाते हैं. लु ज़िन, मैकक्लॉ के लोगों से उलझ जाता है.
- 48 मिनट
5. गुड नाइट
काई अपने दोस्तों को सच्चाई बताता है. अंकल सिक्स को पता चलता है कि चाइनाटाउन में आपराधिक गतिविधियों में शामिल मैकक्लॉ और उसके बीच कुछ और भी जुड़ाव है.
- 47 मिनट
6. गु हत्यारा
ताकत हासिल करने के खेल में अंकल सिक्स, काई के हत्थे चढ़ जाता है. टॉमी अपनी ज़िंदगी को पटरी पर लाने की कोशिश करता है. ज़ेन ट्राएड से जुड़ने की इच्छा ज़ाहिर करता है.
- 50 मिनट
7. विरासत
जब काई और अंकल सिक्स, अर ्थ वू की तलाश में निकलते हैं, तब मुश्किलें भी इनके पीछे-पीछे चलती हैं. अर्थ वू खुद एक खोज में निकला है.
- 40 मिनट
8. एक हसीन शाम
फ़ायर वू हासिल करने के लिए, मैकक्लॉ अपने सबसे खतरनाक खिलाड़ियों को काम पर लगा देता है, इस लड़ाई में सीजी, जेनी और टॉमी फंस जाते हैं.
- 40 मिनट
9. तरकीबें: पार्ट 1
काई ऐसा रास्ता तलाशता है जिससे अपने दोस्तों की कुर्बानी दिए बिना मैकक्लॉ को रोका जा सके. ट्राएड पर नियंत्रण को लेकर, अंकल सिक्स और ज़ेन में टकराव होता है.
- 47 मिनट
10. तरकीबें: पार्ट 2
काई, मैकक्लॉ को उसका सबकुछ खत्म करने का मकसद पूरा करने से रोकने की कोशिश करता है, क्योंकि वू के पांचों भाग - अग्नि, लकड़ी, मिट्टी, धातु और जल मिलने ही वाले हैं.










