
द गुड डॉक्टरद गुड डॉक्टर
- 2024
- 7 सीज़न
- U/A 16+
- ड्रामा
एपिसोड
- 43 मिनट
1. जला खाना
ऑटिज़्म पीड़ित एक जवान सर्जन ट्रेनिंग पूरी करने कैलिफ़ोर्निया जाता है. जब उसके सहकर्मी उसकी क्षमताओं पर शक करते हैं, तो अपने बेहतरीन हुनर से वह उन्हें गलत साबित कर देता है.
- 43 मिनट
2. माउंट रशमोर
ऑटिज़्म से जुड़े पूर्वाग्रह की वजह से शॉन को सेंट बॉनवेंचर में कोई खास काम नहीं मिलता. ऐसे में उसके सहकर्मी उसके आइडिया चुराकर उसका श्रेय लेने से नहीं चूकते.
- 42 मिनट
3. ऑलिवर
शॉन और क्लेयर, लीवर को ट्रांसप्लांट के लिए बचाए रखने का एक नया तरीका ढूंढ निकालते हैं. मार्कस पर एक अमीर मरीज़ की सामान्य सर्जरी में नील को अपना पार्टनर बनाने का दबाव है.
- 43 मिनट
4. पाइप
नील एक मां और उसके अजन्मे बच्चे को बचाने का जोखिम उठाता है, जिससे अस्पताल कानूनी खतरे में पड़ जाता है. शॉन और क्लेयर, वयस्क फ़िल्मों की एक अभिनेत्री का इलाज करते हैं.
- 43 मिनट
5. 0.3 प्रतिशत
एक लड़के को कैंसर से पीड़ित बता दिया जाता है, पर शॉन को शक है कि यह गलत है. एक मरीज़ को ऐलर्जी से हुई तकलीफ़ के दौरान उसकी अपने बेटे से चली आ रही पुरानी अनबन सामने आ जाती है.
- 43 मिनट
6. अकृत्रिम
शॉन और क्लेयर एक नौजवान दूल्हे का पैर और उसकी जान बचाने का एक तरीका निकालते हैं, पर उसके परिजनों के बीच इससे जुड़े जोखिम को लेकर सहमति नहीं बन पा रही है.
- 42 मिनट
7. 22 कदम
शॉन ऑटिज़्म से जुड़े एक मरीज़ का केस संभालता है, पर उसे एक अप्रत्याशित जगह से भेदभाव का सामना करना पड़ता है. जेरेड को एक सर्जन के तौर पर अपनी सीमाओं से समझौता करना होगा.
- 42 मिनट
8. सेब
एक डकैती के दौरान शॉन की सीमित बातचीत ज़िंदगियों को खतरे में डाल देती है. उधर, शॉन का दिन बुरा गुज़रने पर ऐरन को लगता है कि शायद वह शॉन की ठीक से मदद नहीं कर पा रहा है.
- 42 मिनट
9. अमूर्त बातें
नील खुद पर मौत से जूझ रहे एक लड़के की ज़िंदगी बचाने का दबाव महसूस करता है. एक गुम टिशू के सैंपल की वजह से एक मां को संभवतः एक गैर-ज़रूरी सर्जरी का सामना करना पड़ेगा.
- 43 मिनट
10. बलिदान
शुरुआत में आकर्षक लगने वाला एक नया डॉक्टर सर् जिकल टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर देता है. शॉन और नील एक प्रोफ़ेशनल गेमर का इलाज करते हैं.










