
ERER
- 2009
- 15 सीज़न
- A
- ड्रामा
एपिसोड
- 1 घंटा 26 मिनट
1. 24 घंटे
मेडिकल स्टूडेंट जॉन कार्टर, काउंटी जनरल अस्पताल में काम शुरू करता है, डॉ. मार्क ग्रीन करियर में बदलाव के बारे में सोचते हैं और नर्स कैरल हैथवे मरीज़ के तौर पर ER में आती है.
- 46 मिनट
2. पहला दिन
डॉ. रॉस, हैथवे के मिलने जाता है पर यह मुलाकात दोनों के लिए आसान नहीं है. डॉ. लुईस किसी दूसरे डॉक्टर से भिड़ जाती है. एक इश्कबाज़ मरीज़ कार्टर पर डोरे डालती है.
- 47 मिनट
3. घर
हैथवे के काम पर लौटने से डॉ. रॉस अपराधबोध से जूझता है. डॉ. ग्रीन घरेलू हिंसा की शिकार एक महिला का इलाज करता है. एक रहस्यमयी मरीज़, स्टाफ़ के लिए गाना गाती है.
- 46 मिनट
4. हिट ऐंड रन
डॉ. बेंटन एक सर्जन से भिड़ जाता है. हिट-ऐंड-रन के एक पीड़ित के मामले में कार्टर गलती कर बैठता है. हैथवे के लिए अपनी भावनाओं को लेकर डॉ. रॉस परेशान हो जाता है.
- 45 मिनट
5. उस रात
मौत की और बढ़ता एक मरीज़ हार्ट ट्रांसप्लांट के इंतज़ार में है. दवाइयों का खर्च उठाने में डॉ. रॉस एक मजबूर इंसान की मदद करता है. डॉ. लुईस काम और घर के बीच संतुलन बनाने में लगी है.
- 44 मिनट
6. शिकागो की गर्मी
शहर में भीषण गर्मी के कारण ईआर में हड़कंप मच जाता है. डॉ. लुईस अपनी बहन की बिगड़ती हालत से परेशान है. 5 साल की एक बच्ची गलती से कोकेन निगल लेती है.
- 44 मिनट
7. एक और अच्छा दिन
हैथवे और डॉ. रॉस कुछ समय के लिए करीब आते हैं. डॉ. बेंटन एक प्रतिष्ठित फ़ेलोशिप की दौड़ में है और डॉ. लुईस के जन्मदिन का प्लान उसकी बहन के कारण बिगड़ जाता है.
- 42 मिनट
8. 9 1/2 घंटे
डॉ. ग्रीन बीमारी का बहाना बनाकर डॉ. रॉस को ज़िम्मेदारी सौंपता है. हैथवे एक रेप पीड़िता की देखभाल करती है. डॉ. स्वेटिक का गुस्सा भड़क उठता है. डॉ. बेंटन अपनी मां का इलाज करता है.
- 44 मिनट
9. यहां की बात यहीं रहेगी
थैंक्सगिविंग पर कार्टर सुसाइड की कोशिश करने वाले एक ट्रांसजेंडर मरीज़ का इलाज करता है, हैथवे एक नैतिक उलझन में फंस जाती है और अपने नए रोमांस में डॉ. रॉस को बेचैनी महसूस होती है.
- 46 मिनट
10. बर्फ़ीला तूफ़ान
ईआर की शांत रात में तब अफ़रातफ़री मच जाती है, जब बर्फ़ीले तूफ़ान में एक बड़ा सड़क हादसा हो जाता है. इस बीच, एक ऐसा शख्स एक घायल मरीज़ की जान बचाता है जिससे उम्मीद न थी.










