
हाउस, M.D.हाउस, M.D.
- 2011
- 8 सीज़न
- A
- ड्रामा
एपिसोड
- 44 मिनट
1. पायलट
जब एक टीचर बड़बड़ाना शुरू कर देती है और अपनी क्लास के सामने बेहोश हो जाती है, तब डॉ. ग्रेगरी हाउस और उनकी एलीट टीम उसकी जान बचाने निकल पड़ती है.
- 43 मिनट
2. पैटरनिटी
जब एक टीनेज लेक्रॉस खिलाड़ी को मस्तिष्क से जुड़ी कोई अजीबोगरीब बीमारी हो जाती है, तब डॉ. हाउस और टीम को समझ नहीं आता कि उसके मां-बाप को क्या जवाब दें.
- 44 मिनट
3. ऑकम्स रेज़र
जब एक कॉलेज स्टूडेंट अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ सेक्स के बाद बेहोश हो जाता है, तब डॉ. हाउस और उनकी टीम इसकी वजह का पता लगाने की कोशिश करती है.
- 43 मिनट
4. मैटरनिटी
जब मैटरनिटी वार्ड में बीमार बच्चों की महामारी फैलती है, तो हाउस दूसरों की भलाई के लिए एक बच्चे की बलि देने की योजना को लेकर कैमरन से भिड़ जाता है.
- 44 मिनट
5. एक तरफ़ कुआं, दूसरी तरफ़ खाई
क्लिनिक में एक नन आती है जिसके हाथ सूजे हैं, जिस्म पर चकत्ते हैं और हथेलियों से खून बह रहा है. उसके आने से टीम की अपनी ज़िंदगी पर सवालिया निशान खड़ा हो जाता है.
- 43 मिनट
6. सुकरात का तरीका
जब डॉ. हाउस को शक होता है कि सिज़ोफ़्रेनिया और एक जानलेवा बीमारी से जूझ रही महिला ने शराब पीने की अपनी आदत के बारे में झूठ बताया है, तब वह जांच के लिए अपनी टीम को भेजते हैं.
- 43 मिनट
7. वफ़ादारी
एक लड़की जो ऐसी बीमारी से पीड़ित है जो उसे हो ही नहीं सकती, उसे बचा ने के लिए टीम को यह स्वीकार करना होगा कि डॉ. हाउस सही हैं: हर कोई झूठ बोलता है.
- 43 मिनट
8. ज़हर
जब एक स्टूडेंट अजीबोगरीब ज़हर से बीमार हो जाता है, तो डॉ. हाउस ड्रग को खोजने के लिए कैमरन को उसके घर भेजते हैं, जिसके बारे में उन्हें यकीन है कि वह ले रहा है.
- 43 मिनट
9. डीएनआर
एक मशहूर जैज़ संगीतकार को लगता है कि वह ALS से मरने वाला है. वहीं, जब डॉ. हाउस उसकी "ज़िंदा रखने की कोशिश न की जाए" जैसी इच्छा की अनदेखी कर देते हैं, तो उन पर केस हो जाता है.
- 44 मिनट
10. इतिहास
फ़ोरमैन को लगता है कि एक बेघर महिला अस्पताल के मुफ़्त खाने के लिए दौरे पड़ने का नाटक कर रही है, लेकिन विल्सन कसम खाता है कि वह उसके साथ कुछ गलत नहीं होने देगा.










